फिर से मुसीबत में घिरे Aryan Khan, अब इस कारण हुई है शिकायत

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 02:43:00 PM
Aryan Khan is in trouble again, now a complaint has been filed due to this reason

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। अब एक वायरल वीडियो ने आर्यन खान को मुसीबत में डाल दिया है। आर्यन खान के इस वीडियो का देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा था। अब ये मामला इतना ज्यादा गरमा गया है कि उनके खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज करवा दी है।

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का ये वीडियो बेंगलुरु के एक पब में हैं। कथित तौर पर आर्यन भीड़ के बीच में पब्लिक इवेंट पर मिडिल फिंगर शो की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में ही शिकायत दर्ज करवाई गई है।

खबरों के अनुसार, सैंकी रोड के निवासी वकील ओवैज हुसैन एस ने पुलिस महानिदेशक, बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन और कर्नाटक राज्य महिला आयोग में इस संबंध में  शिकायत की है। वकील ने आर्यन के खिलाफ पब्लिक की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के लिए एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.