Box Office Collection: फिल्म धुरंधर ने केवल पांच दिनों में ही कर लिया है 152 करोड़ रुपए का बिजनेस

Hanuman | Wednesday, 10 Dec 2025 02:31:18 PM
Box Office Collection: Dhurandhar has grossed Rs 152 crore in just five days

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन तेजी से बढ़ता रहा है। इस फिल्म ने केवल पांच दिनों में 152 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।  फिल्म धुरंधर 05 दिसंबर को भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का दर्शकों को शानदार अभिनय देखने को मिला है। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

खबरों के अनुसार, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजार में 28 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए, चौथे दिन 23.25 करोड़ रुपए भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

पांचवे दिन ये फिल्म 26.50 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही। इस प्रकार से रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर' ने भारतीय बाजार में 152 करोड़ रूपए का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही ये फिल्म दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

PC: hindi.oneindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.