- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को नहीं मिली है। ये फिल्म तीन दिनों में केवल 17.5 करोड़ रुपए की ही कमाई ही कर सकी है। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 को 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म पहले दिन भारतीय बाजार में केवल चार करोड़ की कमाई ही कर सकी। दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। तीसरे दिन भी केवल 7.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस प्रकार मर्दानी 3 भारतीय बाजार में तीन दिनों में केवल 17.5 करोड़ रूपए की कमाई ही कर सकी है।
ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार, निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें