- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने भारतीय बाजार में केवल तीन दिनों में 103 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का दर्शकों को शानदार अभिनय देखने को मिला है। इस फिल्म को 05 दिसंबर को भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। खबरों के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर' पहले दिन भारतीय बाजार में 28 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए का बिजनेस करने में सफल रही है।
फिल्म धुरंधर ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए की धुंआधार कमाई कर सभी का चौंका दिया है। 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में इस प्रकार से 103 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है। जिस प्रकार फिल्म प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये कमाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल होगी।
PC: abplive