Box office collection: फिल्म बॉर्डर 2 ने केवल 12 दिनों में ही पार कर लिया है कमाई का ये आंकड़ा

Hanuman | Wednesday, 04 Feb 2026 12:48:12 PM
Box office collection: The film Border 2 has crossed this earnings milestone in just 12 days

इंटरनेट डेस्क। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा बरकरार है। इस फिल्म की शुरुआत दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ के आसपास की कमाई से हुई थी। फिल्म बॉर्डर 2 कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस फिल्म ने केवल 12 दिनों में ही 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है। पहले वीकेंड पर ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। सोमवार तक मूवी की कमाई 396 करोड़ रुपए हो गई थी। मंगलवार को  फिल्म् ने 7 करोड़ के आसपास कमाई की है।

खबरों के अनुसार, सनी देओल  की इस फिल्म ने दुनियाभर में 12 दिनों में 403.79 करोड़ कमाए हैं। बॉर्डर 2ने 2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर' का भी ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल हो पाती है या नहीं।             

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.