- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने रियलिटी शो बिग बॉस के फिनाले में कार्तिक आर्यन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी हर फिल्म का हुक स्टेप वायरल हो जाता है।
सलमान की इस बात से सारा मंच तालियों से गूंज उठा इसक बाद उन्होंने कार्तिक की आगामी फिल्म के गाने 'हम दोनों' का हुक स्टेप किया। इसे देखकर दर्शक झूम उठे। सोशल मीडिया पर इस डांस का क्लिप जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में अपनी आगामी अपकमिंग 'तु मेरी, मैं तेरा… मैं तेरा, तू मेरी' के प्रमोशन के लिए अनन्या पांडे के साथ आए थे। इस दौरान सलमान खान ने कार्तिक की लगातार मिल रही डांस हिट्स की जमकर तारीफ करते हुए ये बात कही। आपको बता दें कि कार्तिक की आगामी फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
PC: bhaskar