नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने के बाद Donald Trump ने फिर से कर दिया है ये दावा, कहा- भारत-पाकिस्तान…

Hanuman | Monday, 13 Oct 2025 09:29:58 AM
After not receiving the Nobel Peace Prize, Donald Trump has again made this claim, saying – India-Pakistan…

इंटरनेट डेस्क। नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से आहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा किया है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान होने के बाद कहा कि दुनिया के कई पुराने विवादों का समाधान ढूंढने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

वे अबतक सात युद्ध रुकवा चुके हैं, इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद भी शामिल है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ये भी बोल दिया कि उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया है। ट्रंप ने गाजा शांति वार्ता के लिए मिस्र जाते समय एयर फ़ोर्स वन पर एक प्रेस वार्ता के दौरान ये बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने दुनिया के देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ युद्धों का निपटारा सिर्फ़ टैरिफ के आधार पर किया है।

भारत-पाक युद्ध को लेकर कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसका उदाहरण देते हुए कहा कि भारत-पाक के बीच जब संघर्ष शुरू हुआ मैंने कहा, अगर आप लोग युद्ध लड़ना चाहते हैं और आपके पास परमाणु हथियार हैं तो मैं आप दोनों पर 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत जैसे बड़े टैरिफ़ लगाऊंगा। मैंने कहा कि मैं टैरिफ लगा रहा हूं। ट्रंप ने दावा किया कि मैंने 24 घंटे में उस मामले का निपटारा कर दिया। अगर मेरे पास टैरिफ़ नहीं होते, तो आप उस युद्ध का निपटारा कभी नहीं कर पाते।

भारत ने किया था पाक और पीओके में हमला
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले ही भी कई मौकों भारत-पाकिस्तान युद्ध रुककवाने का दावा कर चुके हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.