Donald Trump को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार, वनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान

Hanuman | Friday, 10 Oct 2025 03:22:37 PM
Donald Trump did not receive the Nobel Peace Prize, the honor went to Maria Corina Machado of Venezuela

इंटरनेट डेस्क। भारत-पाकिस्तान सहित सात युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज बड़ा झटका लगा है। डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका। आज साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए वनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को चुना गया है। इस साल के नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप को कई देशों ने नामांकित किया था।

वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि साल 2025 का नोबेल पीस प्राइज उनको दिया जाना चाहिए। अब डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल पीस प्राइज हासिल करने का सपना इस बार तो टूट गया है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.