- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ग्रीनलैंड के उप प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती दे डाली है। अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद एगेडे ने बोल दिया कि नाटो के और अधिक सैनिक ग्रीनलैंड की ओर भेजे जा रहे हैं। आज से और आगामी दिनों में ग्रीनलैंड में नाटो सैनिकों की उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है। सैन्य उड़ानों और जहाजों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
इससे पहले नाटो के सहयोगी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिकसन ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ एक बयान में बोल दिया था कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा किया तो इसका सीधा अर्थ नाटो सैन्य गठबंधन का अंत होगा। खनिज संपदा से संपन्न यह द्वीप यहां के लोगों का है।
एक अखबार के अनुसार, जर्मनी की ओर से इस सप्ताह ग्रीनलैंड में अपने पहले सैनिकों को भेजा जाएगा। स्वीडन और नार्वे की ओर से भी ट्रंप की इस मांग के बाद ग्रीनलैंड में टोही दल भेजने का ऐलान किया कि वॉशिंगटन को द्वीप पर नियंत्रण दिया जाए।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें