अर्थशास्त्र के Nobel Prize का ऐलान, इस बार इन तीन अर्थशास्त्रियों को मिला ये सम्मान

Hanuman | Monday, 13 Oct 2025 04:24:34 PM
Nobel Prize in Economics announced, this time these three economists received this honor

इंटरनेट डेस्क। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद आज अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का भी ऐलान हो गया है।

मोकिर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से, फिलिप अघियन कॉलेज डी फ्रांस और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से तथा पीटर हॉविट ब्राउन यूनिवर्सिटी से हैं। इस बार भी ये पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन लोगों को दिया जाएगा। पिछले वर्ष ये पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को प्रदान किया गया था।

आपको बता दें कि अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार’के रूप में जाना जाता है। नोबेल पुरस्कार के जानकारों के अनुसार, अर्थशास्त्र पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन इसे हमेशा 10 दिसंबर को नोबेल की पुण्यतिथि (1896 में) पर अन्य नोबेल पुरस्कारों के साथ दिया जाता है।

PC: hindimilap.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.