- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच कम्यूटर के क्षेत्र में एक बड़ा समझौता हुआ है। भारत और ब्रिटेन की ओर से क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में ये समझौता किया गया है। दोनों देशों के इस कदम से जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग करके जलवायु परिवर्तन के हिसाब से फसलें उगाने में किसानों की सहायता दी जा सकेगी। इस संबंध में इंपीरियल कॉलेज लंदन और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के बीच एक समझौता हुआ है।
आपको बता दें कि ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर जल्द ही भारत आने वाले हैं। उनका अगले हफ्ते भारत होने की पूरी संभावना है। इससे पहले इस समझौते को महत्वपर्णू माना जा रहा है। बताय जा रहा है कि ये भारत-यूके टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव का हिस्सा है, जो क्वांटम तकनीक पर आधारित है।
इसका लक्ष्य मृदा सूक्ष्मजीवों को बेहतर बनाने के साथ ही सूखे व जलवायु परिवर्तन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की रक्षा के नए तरीके खोजना है। आगामी समय ये कदम किसानों के बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें