IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में हुई इस दिग्गज की एंट्री, नाम सुनते ही हिल जाते है खिलाड़ी

Shivkishore | Tuesday, 28 Mar 2023 11:02:37 AM
IPL 2023: This veteran's entry in Rajasthan Royals, players get shocked on hearing the name

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है और उसके साथ ही क्रिकेट फैंस के लिए यह एक बड़ा ही खुशियों भरा पल है। ऐसे में उन्हें लगभग दो महीने के लिए फटाफट क्रिकेट देखने को मिलेगा। वैसे आज हम बात कर रहे है राजस्थान रॉयल्स टीम को लेकर।

जी हां जानकारी के अनुसार टीम में एक धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हुई है और उसका नाम है संदीप शर्मा यह एक ऐसा खिलाड़ी है जो एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। ऐसे में अब टीम को और मजबूती मिलेगी। वहीं टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेंगे। 

जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा पिछले कई महीनों से क्रिकेट से दूर हैं। कमर के ऑपरेशन के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था है। खबरों की माने तो संदीप को 50 लाख रूपए के बेस प्राइस पर ही खरीदा गया है। 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.