Bank: अब घर से ही बदल जाएगा बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, लॉन्च हुई ये नई सुविधा

Hanuman | Friday, 03 Apr 2026 01:24:23 PM
Bank: Now, the mobile number registered with your bank account can be updated right from home

इंटरनेट डेस्क। अब लोगों को मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बैंक की ब्रांच के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। Axis Bank ने ओर से इस संबंध में एक नई सुविधा लॉन्च की गई है। इसके माध्यम से अब बैंक ग्राहक घर बैठे अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसकी विशेष बात ये है इसमें आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी तक तक मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब ये काम आप घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में मोबाइल फोन से कर सकते हैं। इससे आपका बैंक जाने का समय बचेगा। ये एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है।

ये है पूरा प्रोसेस:

-सबसे पहले Axis Bank की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप ओपन कर इसमें Update Registered Mobile Number या इसी तरह के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

-अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Aadhaar Face Authentication वाले विकल्प का चुनाव कर इसमें Aadhaar नंबर या Virtual ID (VID) डालनी होगी।

-अब इसमें नया मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। ये नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि आगे वेरिफिकेशन इसी पर होगा।

- अब Face Authentication फोन का कैमरा ऑन होगा। इसमें अपना चेहरा स्कैन करवा लें।

-इसमें चेहरे का आधार डेटाबेस से मैच होने से आपका वेरिफिकेशन सफल हो जाएगा।

- नया मोबाइल नंबर अपडेट होने पर एसएमएस या ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा।

- ऐसा होने पर आपका नया नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.