- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता पड़ जाता है। त्वचा की नमी कम होने के कारण चेहरा बेजान, रूखा और उम्र से पहले बूढ़ा दिखने लगता है।
आज हम आपको एक घरेलू फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए शहद और मलाई का जादुई पैक बहुत ही उपयोगी साबित होता है। मलाई को त्वचा के लिए सबसे अच्छा नेचुरल मॉइश्चराइजर माना जाता है। शहद में मिलने वाली ह्यूमेक्टेंट प्रॉपर्टी त्वचा में नमी लॉक करने में उपयोगी है।
पैक रूखी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप एक बर्तन में एक चम्मच ताजी दूध की मलाई लेकर इसमें एक चम्मच शुद्ध शहद मिला लें। इसके बाद आप इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके बाद 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
PC: istockphoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें