- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा और खीरे में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। शायद ही आपको पता होगा कि एलोवेरा और खीरा सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
इन दोनों का मिश्रण चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत उपयोगी है। आज हम आपको दोनों चीजों का कूलिंग पैक बनाने की विधि बता ने जा रहे हैं। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है और नमी की कमी के कारण जलन महसूस होती है, तो यह पैक आपके लिए सबसे उपयेागी साबित होगा। आपको बता दें कि एलोवेरा में 95% पानी होता है जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने में उपयोगी है। एलोवेरा और खीरे का ये पैक गर्मियों में त्वचा को ठंडक देता है। इससे सनबर्न जैसी समस्याएं भी दूरी होती हैं।
इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें दो चम्मच खीरे का रस मिला लें। अब इस पैके को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे पर गजब की चमक आ जाएगी।
PC: onlymyhealth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें