- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दूध की मलाई हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसके माध्यम से हम अपने चेहरे की चमक का बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको मलाई और हल्दी का पेस्ट बनाना होगा। एक कटोरी में एक स्पून मलाई निकालकर इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें है।
अब आप इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से लगा लें। लगभग 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। औषधीय गुणों से भरपूर इस मिक्सचर को एक सप्ताह में एक से दो बार उपयोग करने से लाभ मिलेगा।
इसका उपयेाग कर आप रूखी या फिर फटी त्वचा को ठीक भी ठीक सकते हैं। आपको आज से ही चेहरे पर इस पेस्ट का उपयोग करना शु्रू कर देना चाहिए। ये आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। चेहरे की खूबूसरती बढ़ जाएगी।
PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें