- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का प्रभाव भारत पर भी पड़ रहा है। इसके कारण एलपीजी गैस को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। लोगों को गैस बुकिंग में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्या आपको पता हैं कि आप यूपीआई ऐप के माध्यम से भी एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI जैसे ऐप्स के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक करना काफी आसान है। इसके लिए अपने UPI ऐप को खेलकर Gas Cylinder के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद अपनी गैस कंपनी का नाम चुनकर कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डाल दें।
अब आपके सामने बुकिंग और पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। आप पेमेंट कर दें। इसके बाद गैस बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी। इस प्रकार आपका आसानी से गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें