EPFO: अगर नहीं हुआ है ये काम, तो अटक जाएगा पीएफ का पैसा

Hanuman | Tuesday, 21 Apr 2026 12:34:53 PM
EPFO: If this task remains incomplete, your PF funds will get stuck

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को पीएफ अकाउंट बना हुआ है। अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि अगर आपका पीएफ अकाउंट आधार से अपउेट नहीं है तो आपका पैसा अटक सकता है।

ईपीएएफओ की ओर से इस संबंध में स्पष्ट कर दिया गया है। इसके तहत अब बिना आधार ई-केवाईसी के पीएम निकालना, ट्रांसफर करना या क्लेम करना मुश्किल हो जाएगा। ईपीएफओ से साफ कर दिया है कि आधार, पैन और बैंक अकाउंट जैसी डिटेल्स का वेरिफाइड होना जरूरी है, तभी आपका अकाउंट सही तरीके से काम करेगा।

आप घर बैठे ही अपने खाते में ई-केवाईसी कर सकते हैं। घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन केवाईसी अपडेट किया जा सकता है।  इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) होने चाहिए। इन सभी डिटेल्स का सही और मैच होना भी आवश्यक है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.