पेमेंट फेल होने पर भी उसी कटे हुए अमाउंट से बुक हो जाएगी आपकी टिकट, ये है IRCTC का शानदार फीचर

Hanuman | Tuesday, 14 Apr 2026 01:44:03 PM
Even if the payment fails, your ticket will still be booked using the deducted amount—this is IRCTC's fantastic feature

इंटरनेट डेस्क। बहुत बार ट्रेन का टिकट बुक करते समय अकाउंट से पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं होती। ऐसे में सीट भी हाथ से निकली जाती है। वहीं पैसे भी ब्लॉक हो जाते हैं। बहुत कम लोगों को जानकरी है कि पेमेंट फेल होने पर दोबारा पैसे दिए बिना उसी कटे हुए अमाउंट से तुरंत टिकट बुक कर किया जा सकता है।

आज आपको आईआरसीटीसी के इस खास फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसका नाम Resume Retry Booking फीचर है, जिसकी सहायता से आप पेमेंट कैंसिल होने पर भी बुकिंग उसी कटी हुई राशि से कर सकते हैं।

इस फीचर का लाभ लेने के लिए टिकट बुक करते समय पेमेंट गेटवे पर IRCTC iPay का चयन करना होगा। ऐसा करने से न केवल ट्रांजैक्शन तेज होती है, बल्कि पेमेंट फेल होने की स्थिति में आपको फिर से अपनी जेब से पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको इस फीचर का उपयोग जरूर ही करना चाहिए।  

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.