- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp एक बहुत ही उपयोगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसमें समय-समय पर नए-नए फीचर आते रहे हैं। WhatsApp में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
आज हम आपको WhatsApp के तीन छिपे हुए ट्रिक्स के बारे में जानकारी देने जा रहे जो आपके अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही समय की बचत और प्राइवेसी बढ़ाने में भी उपयेागी है। क्या आपको पता है कि एक WhatsApp अकाउंट एक से अधिक डिवाइस पर चलाया जा सकता है। इसके लिए Companion Mode फीचर उपयोगी है। ये एक ही WhatsApp अकाउंट को एक से अधिक डिवाइस पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इससे बार-बार लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
यूजर्स खुद को ही भेज सकते हैं मैसेज
WhatsApp में Message Yourself फीचर की सहायता से यूजर्स खुद को ही मैसेज भेज सकते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी हमेशा अपने पास रख सकते हैं। WhatsApp पर आप सामने वाले मैसेज भी पढ़ सकते हैं, जबकि उसे पता भी नहीं चलेगा। इसके लिए आप Privacy सेटिंग्स में जाकर Last Seen & Online विकल्प को भी अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं।
लोग दूर रहते हुए भी एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं लोग
वहीं इसमें और भी कई फीचर दिए गए हैं, जिनका ज्यादातर लोगों को पता हीं नहीं। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। ये लोगों के लिए कई प्रकार से उपयेागी है। इसके माध्यम से लोग दूर रहते हुए भी एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं।
PC: tv9hindi.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें