- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दही, शहद और नारियल तेल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इन तीनों चीजों का मिश्रण हमारे बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इनका उपयोग कर डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है। अक्सर डैंड्रफ तब होता है जब स्कैल्प बहुत ज्यादा रूखी होती है।
शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो नमी सोखता है और नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देने में उपयोगी है। ये डैंड्रफ खत्म करने के साथ-साथ बालों की चमक भी लौटाने में उपयोगी है। इसके लिए आप एक कटोरी में आधा कप दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच शुद्ध नारियल तेल मिला लें।
अब आप इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे इसे जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगा लें। चालीस मिनट बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। ऐसा करना आपके बालों के लिए लाभकारी साबित होगा।
PC: mudraayurveda
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें