Hair Care Tips: बालों को काला करने के लिए अपना लें ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

Hanuman | Thursday, 05 Mar 2026 03:09:20 PM
Hair Care Tips: Follow these home remedies to darken your hair, you will get benefits

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग सफेद बालों को काला करने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं।

आज हम आपको बालों को काला करने का एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको मुट्ठी भर करी पत्ते और थोड़े से नारियल के तेल की आवश्यकता होगी। आप एक पैन में नारियल का तेल निकालकर गर्म कर लें। इसमें मुट्ठी भर करी पत्ते मिला लें। अब मिश्रण को ठंडा कर कांच के कंटेनर में स्टोर कर लें।

आप हेयर वॉश से कम से कम एक घंटे पहले अपने सिर पर इस तेल को अप्लाई कर लें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए अप्लाई करने से पहले इस तेल को गुनगुना कर लें। वहीं हेयर वॉश से एक रात पहले इस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप किसी भी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो सकते हैं।

PC: mudraayurveda
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.