- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घुंघराले बाल भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी होगी। हर कोई ऐसे बाल चाहते हैं। हालांकि ये सीधे बालों की तुलना में जल्दी रूखे हो जाते हैं। इसके कारण बाल बेजान, उलझे हुए और फ्रिजी दिखने लगते हैं।
आज हम आपको एक मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो घुंघराले बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको दही और जैतून तेल के मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों की गंदगी साफ करने में उपयोगी है। जैतून का तेल कर्ल्स को एक बेहतरीन चमक देने में उपयोगी है। ये मास्क बनाने के लिए आप आधे कप गाढ़े दही में 2 चम्मच जैतून का तेल अच्छे से मिला लें। अब आप इसे इसे गीले बालों पर 20-25 मिनट के लिए लगा लें। ये मास्क कर्ल्स के शेप को उभारने और उन्हें बाउंसी बनाने में बहुत ही उपयोगी है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें