- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों के मौसम लोगों को सेहत के साथ ही बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर बालों में डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इससे बालों के झड़ने की परेशानी भी दूर होती है। इसके लिए दही बहुत ही उपयोगी है।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को गहराई से साफ करने में उपयोगी है। दही हेयर मास्क आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसके लिए आप दही और नींबू का हेयर मास्क बना लें। नींबू में विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड होता है, जो स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित बनाने में उपयोगी है। ये फंगल इन्फेक्शन को रोकने में सहायक है। ये मास्क स्कैल्प की चिपचिपाहट भी दूर करने में सहायक है।
इसका उपयोग करने से काफी हद तक डैंड्रफ की परेशानी दूर हो जाती है। आप इसे एक कप ताजा दही और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस उपयोग में लें। इससे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश कर लें। 30 मिनट बाद किसी माइल्ड शैंपू से इसे धो लें।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें