Health Tips: टाइफाइड बुखार में इन चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

Hanuman | Sunday, 01 Mar 2026 10:20:17 AM
Health Tips: Avoid these things during typhoid fever, otherwise the problem will increase

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों को कई बीमारियों से जूझना पड़ जाता है। इन्हीं में एक टाइफाइड भी है। ये बुखार एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो कि साल्मोनेला नाम की बैक्टीरिया के कारण फैलता है।

टाइफाइड बुखार  के लक्षण पसीना आना, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आदि हैं। इस बीमारी से पीडि़त होने पर लोगों को खाने की कई चीजों से दूरी बनानी होती है। इन चीजों के कारण से परेशानी और बढ़ सकती है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

टाइफाइड में रॉ फूड खाने से बचना चाहिए। इसे पचने में शरीर का ज्यादा समय लगता है। वहीं लेट्यूस और जामुन जैसे फल जिन्हें छील नहीं सकते हैं, उनसे भी दूरी बना लेनी चाहिए। टाइफाइड फीवर के दौरान मसालेदार खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। टाइफाइड के कारण  डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसी कारण तला-भुना या मसालेदार खाने से पेट में दिक्कत बढ़ सकती हैं।

PC: careinsurance
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.