- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सौंफ में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण बहुत से लोग खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना पसंद करते हैं। आज हम आपको सौंफ की चाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पीरियड्स में ऐंठन और पेट फूलने जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार है।
सौंफ पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। सौंफ में मौजूद तत्व, जब गर्म पानी के साथ मिलते हैं, तो पाचन तंत्र को आराम मिलता है। रोजाना सौंफ की चाय पीने से सेहत को लाभ मिलता है।
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द कम करने वाले गुण मिलते हैं। ये गैस, पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी प्रॉब्लम से राहत दिलाने में उपयोगी है। आप एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ को लगभग 10 मिनट तक उबाल लें। अब अब इसका छानकर सेवन कर सकते हैँ। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिलाया जा सकता है।
PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें