- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग ऑफिस में मीटिंग, लंबी यात्रा या स्कूल-कॉलेज में वॉशरूम न होने के कारण पेशाब नहीं कर पाते। लोगों द्वारा इसे रोक लिया जाता है। लोगों की ये बुरी आदत जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा करने से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
खबरों के अनुसार, ज्यादा देर तक पेशाब रोकना किडनी, ब्लैडर और पूरे यूरिनरी सिस्टम के लिए खतरनाक है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि ज्यादा देर तक यूरिन रोकने से शरीर को कौन सी गंभीर बीमारियां का सामना करना पड़ सकता है। यूरिन रोककर रखने से ये यूरिनरी ब्लैडर में जमा हो जाता है। ज्यादा देर तक ऐसा करने से किडनी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है।
शरीर में टॉक्सिक एलिमेंट जमा हो जाते हैं। इससे धीरे-धीरे किडनी फेलियर होने की संभावना बढ़ जाती है। यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन बढ़ जाता है। वहीं किडनी में पथरी, ब्लैडर की मांसपेशियों का कमजोर होना, किडनी डैमेज आदि कई गंभीर बीमारियां का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें