Health Tips: इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल, हार्ट की बीमारियों का खतरा हो जाएगा कम

Hanuman | Tuesday, 03 Mar 2026 08:05:14 AM
Health Tips: Include these things in your diet, the risk of heart disease will be reduced

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहद आवश्यक है। गुड कोलेस्ट्रॉल कहे जाने वाले एचडीएल का स्तर ज्यादा होना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

आज हम उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो शरीर में एचडीएल को बढ़ाने में उपयोगी है। आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं।

फैटी फिश का अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है। लेकिन ये फिश एचडीएल को बढ़ाने में भी उपयोगी है। इसी कारण सप्ताह में कम से कम दो बार उनका सेवन जरूर ही करें। सैल्मन, हिल्सा, बांगड़ा और एंकोवी जैसी मछलियों में ओमेगा-3 ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। वहीं व्यक्ति को अलसी के बीज, अखरोट, बादाम और पिस्ता सबसे बेहतर नट्स का सेवन करना चाहिए।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.