- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरसों के तेल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस तेल को स्वाद और सेहत जादुई संगम माना जाता है। आज हम आपको सरसों के तेल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
ये तेल दिल की अच्छी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस तेल में भरपूर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मिलता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में सहायता मिलती है। वहीं इससे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है।
वहीं बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसी कारण तो रोजाना सरसों का तेल का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। सरसों का तेल कैंसर के खतरे को भी कम करने में उपयोगी है। ये तेल कैंसर सेल्स के ग्रोथ को कम करने में उपयोगी है।
PC: gyros.farm
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें