- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पानी भी हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसी कारण तो डॉक्टर भी लोगों को दिन में पर्याप्त रूप से पानी पीने की देते हैं। पानी में कुछ चीजों को मिलाकर पीना सेहत के लिए ज्यादा ही लाभकारी होता है। उनमें से एक है केसर भी है।
रोज सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। ये पानी किसी वरदान से कम नहीं है। ये पानी वजन कम करने में भी उपयोगी है। इसी कारण आप एक्सरसाइज के साथ-साथ केसर का पानी पीना शुरू कर दें। केसर का पानी मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है।
इस पानी को अपनी रोज की डाइट में शामिल करने से स्ट्रेस कम करने और मूड को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलती है। ये पानी आंतों की सेहत पर भी अच्छा असर डाल सकता है। पेट की दिक्कतों से राहत पाने और पेट की सेहत को ठीक रखने के लिए आपको आज से ही केसर का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें