Health Tips: खजूर में मिलते हैं ये पोषक तत्व, खाने से मिलते हैं ये लाभ

Hanuman | Sunday, 01 Mar 2026 07:05:12 AM
Health Tips: These nutrients are found in dates, eating them provides these benefits

इंटरनेट डेस्क। खजूर में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। खजूर का सेवन करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको खजूर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खजूर हार्ट की सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

खजूर में विटामिन बी मिलता है, जो खून में हानिकारक होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने में उपयोगी है। इसमें मिलने वाला मैग्नीशियम हार्ट की रिदम को बनाए रखने में उपयोगी है। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में सहायक है। इसमें मिलने वाले कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर मिलती है, जो एनर्जी को तुरंत बढ़ाने में उपयोगी है। आपको आज से ही खजूर का सेवन करना करना चाहिए। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.