- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केले में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। रोज 1-2 केला खाने से शरीर को अच्छा पोषण मिल जाता है। केला खाने से शरीर को फाइबर और पोटैशियम प्राप्त होता है। हालांकि केला कई लोगों की सेहत के लिए हानिकारक होता है।
इन लोगों को केले का सेवन करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, किडनी के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए। इनके शरीर में पहले से ही पोटैशियम का लेवल हाई होता है। इनकी किडनी पोटैशियम फिल्टर नहीं कर पाती है। इसी कारण इन लोगों के लिए केला हानिकारक साबित हो सकता है।
वहीं जिन लोगों को सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या रहता है उन्हें भी केले का सेवन करने से बचना चाहिए। अस्थमा के मरीज को सर्दियों और बारिश में केला नहीं खाना चाहिए। वहीं अधिक मात्रा में केले का सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी हो सकती है।
PC: webmd
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें