- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने एक बार फिर से देश में वापसी कर ली है। करीब एक महीने तक ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से गायब हो चुका ये ऐप फिर से डाउनलोड और अपडेट करने के लिए उपलब्ध है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और नीट-यूजी री-एग्जाम से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए केन्द्र सरकार के निर्देश पर जून में टेलीग्राम को अस्थायी रूप से हटाया गया था। खबरों के अनुसार, केन्द्र सरकार ने जून महीने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 69ए के तहत टेलीग्राम को ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश जारी किए थे।
आपको बता दें कि नीट-यूजी री-एग्जाम पूरा होने के बाद टेलीग्राम की देश में वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद सबसे पहले गूगल की ओर से इसे प्ले स्टोर पर फिर से दोबारा उपलब्ध कराया। अब एप्पल ने भी App Store पर इसकी लिस्टिंग बहाल कर दी।
PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें