- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों के WhatsApp अकांउट बिना किसी चेतावनी 24 घंटे बंद होने के मामले सामने आए हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कई लोगों के अकाउंट 24 घंटे के लिए रिव्यू में चले गए। इसके बाद वह इसका इस्तेमाल नहीं कर सके।
कई यूजर्स ने जानकारी दी कि उन्होंने न तो स्पैम मैसेज भेजे, न किसी थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप का उपयोग किया गया। वहीं यूजर्स ने न ही प्लेटफॉर्म का कोई नियम तोड़ा, इसके बावजूद उनके अकाउंट लॉक हो गए। हालांकि कई यूजर्स ने माना कि ये ऑटोमेटेड मॉडरेशन सिस्टम की गड़बड़ी या किसी तकनीकी बग हो सकता है।
कुछ लोगों ने ये भी बताया कि उनका अकाउंट 2 से 3 घंटे के भीतर फिर से चालू हो गया, जबकि कुछ को पूरे 24 घंटे रिव्यू पीरियड का इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में मेटा की ओर से भी जानकारी दी गई है। कंपनी ने जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
कुछ मामलों में कंपनी के ऑटोमेटेड सिस्टम से गलती हो सकती है। मेटा ने जानकारी दीकि कि अगर किसी यूजर का अकाउंट गलती से प्रभावित हुआ है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
PC: digitaltrends