Health Tips: शरीर में पथरी का कारण बनती है ये गलती, गर्मी के मौसम में जरूर करें ऐसा

Hanuman | Tuesday, 10 Mar 2026 01:58:57 PM
Health Tips: This mistake causes stones in the body, definitely do this in the summer season

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के मौसम में लोगों को प्यास भी ज्यादा लगती है। हालांकि बहुत से लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। इसी कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसमें से एक परेशानी किडनी स्टोन यानी पथरी की भी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, एक गलती के कारण गर्मी के महीने में किडनी स्टोन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। गर्मियों में किडनी स्टोन का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है।

जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होता, तो पेशाब में मौजूद मिनरल्स और नमक धीरे-धीरे जमा होकर पथरी का रूप ले लेते हैं। कम पानी पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है और उसमें मौजूद कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व क्रिस्टल के रूप में जमने लगते हैं। इसके बाद यही छोटे क्रिस्टल बड़े होकर किडनी स्टोन बन जाते हैं।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.