- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। खान-पान से भी स्किन की हेल्थ प्रभावित होती है। इसी कारण हमें त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से सेहत और त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ जाता है।
बार-बार गर्म किया गया रिफाइंड तेल त्वचा के लिए हानिकारक होता है। बार-बार गर्म करने से इस तेल की संरचना बदल जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर बार तेल गर्म होने पर उसमें मौजूद सुरक्षात्मक विटामिन-ई डैमेज हो जाता है। इस ऑक्सीडाइज्ड फैट के कारण शरीर और त्वचा में अंदरूनी सूजन पैदा होती है।
वहीं फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े और चिप्स का सुनहरा भूरा रंग और कुरकुरा टेक्सचर त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। खाना जितना गहरा और क्रिस्पी होगा, उसमें AGEs की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। ये तत्व सीधे आपकी त्वचा की संरचना को प्रभावित करते हैं। ये कोलेजन को तेजी से डैमेज करते हैं।
PC: helloswasthya
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें