Holi 2026: त्वचा पर प्रोटेक्टिव लेयर बना देते हैं ये दो तेल, होली खेलने से पहले कर लें मालिश, मिलेगा फायदा

Hanuman | Monday, 02 Mar 2026 01:18:32 PM
Holi 2026: These two oils create a protective layer on the skin. Massage them before playing Holi to reap the benefits.

इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में होली दहन किया जाएगा। इसके बाद कल देश के कई शहरों में धुलंडी मनाई जाएगी। धुलंडी पर रंग और गुलाल से हर कोई होली खेलना पसंद करते हैं। हालांकि इनके कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

होली के रंगों के कारण खुजली, जलन, पिंपल और टैनिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि रंग से होनी खेलने से पहले ही त्वचा पर एक सेफ्टी शील्ड बना ली जाए ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित और ग्लोइंग बनी रहे। इसके लिए आप नारियल तेल या बादाम के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

आपको होली खेलने से पहले चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों पर नारियल तेल या बादाम के तेल की हल्की मालिश करना होगा। ये तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देते हैं जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं घुसते हैं। इससे रंगों का प्रभाव त्वचा पर नहीं पड़ेगा।

PC: freepik



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.