- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगले महीने की शुरुआत में रंगों का त्योहार होली आने वाला है। होली के त्योहार पर रंगोत्सव मनाया जाता है। होली के रंगों के कारण बहुत से लोगों का चेहरा खराब हो जाता है। आज हम आपको चेहरे से होली के रंग छुड़ाने के दो घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
पहला उपाय ये है कि सबसे पहले चेहरे पर नारियल तेल से अच्छे से 5 मिनट तक मसाज करें। नारियल तेल त्वचा से रंग को हटाने में मदद करता है और त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है।
दूसरा उपाय ये है कि एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर में आधा नींबू का रस, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। ये पैक त्वचा को साफ करने के साथ-साथ चेहरे को निखार देने में भी उपयोगी है। इस पेस्ट को 15 मिनट बार चेहरे से उतार लें। ये पैक त्वचा से जमी हुई गंदगी और रंग को हटाने में बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें