- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर डिलीवरी बॉय या एजेंसी आप से गैस सिलेंडर के लिए तय कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहे हैं तो आप इसके लिए शिकायत भी सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सिलेंडर के लिए अतिरिक्त पैसे मांगना गलत है। एक्स्ट्रा पैसे मांगने और डिलीवरी में देरी हो होने पर गैस एजेंसी से सीधे संपर्क सकते हैं।
इसके बाद भी समास्या का समाधान नहीं होने पर आप इस संबंध में संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा सकती है।
आप इंडेन गैस हेल्पलाइन: 1800-233-3555, भारत गैस हेल्पलाइन: 1800-22-4344 और एचपी गैस हेल्पलाइन: 1800-233-3555 इन नंबरों पर कॉल कर अपनी शिकातय दज करवा सकते हैं। इस दौरान आपको कंज्यूमर आईडी, बुकिंग नंबर और समस्या की पूरी जानकारी जरूर देनी होगी। इसके बाद आप कोई मैसेज, बिल या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें। इससे आकी समास्या का जल्द समाधान होगा।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें