- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मार्च का महीना समाप्त होने वाला है। अप्रैल माह शुरू होने जा रहा है। हर माह की तरह ही इस माह की पहली तारीख को भी कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका प्रभाव आमजन पर भी पड़ेगा। एक बदलाव सीधे आपके PAN कार्ड के उपयोग पर असर डाल सकता है। आपको बता दें कि पैन और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग नहीं होनी चाहिए।
ऐसा होने पर PAN कार्ड 1 अप्रैल से इनऑपरेटिव’यानी बेकार किया जा सकता है। इस बात के संकेत सरकार की ओर से भी दिए जा चुके हैं। ऐसा होने पर PAN होते हुए भी आप उसे बैंकिंग, आईटीआर फाइलिंग या किसी भी फाइनेंशियल काम में इसका उपयोग नहीं सकेंगे।
PAN-Aadhaar में अब नाम का मैच होना भी जरूरी हो गया है। छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक भी आपके लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। इसी कारण आप वरीयता के साथ आज ही ये काम करन लें।
PC: outlookmoney
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें