WiFi में दिक्कत आने पर तुरंत ही कर लें ये उपाय, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 02:30:27 PM
If you encounter WiFi issues, try these solutions immediately to get better connectivity

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और घर हर जगह इंटरनेट कनेक्शन मिल जाएंगे। ये व्यक्ति के लिए एक तरह से जरूरी हो गया है। सोशल मीडिया यूज करना हो या फिर यूपीआई भुगतान करना हो, इसकी जरूरी हर जगह होती है। घरों में अच्छी इंटरनेट स्पीड के लिए हम होम ब्रॉडबैंड या WiFi लगवाया जाता है।

हालांकि कई बार WiFi की कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है। इसके कारण इंटरनेट सही प्रकार से नहीं चलता है। इसके लिए आपको WiFi की कनेक्टिविटी चेक करनी होगी। WiFi मॉडम या राउटर को चेक करें कि सभी लाइट्स सही से जल रही है या नहीं। इसके अलावा मॉडम से कनेक्ट होने वाली वायर के मुड़ने के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आ सकती है। इसे भी चेक करें।

वहीं सिग्नल में अगर कोई दिक्कत होने पर वाई-फाई वाले ऑप्शन को टैप या क्लिक करना होगा। इसे डिसकनेक्ट कर कर फिर से वाई-फाई से डिवाइस को कनेक्ट करें। कनेक्टिविटी रिफ्रेश होने से कई बार आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से भी करें संपर्क
वहीं अपने WiFi राउटर या मॉडम को 10 सेकेंड्स के लिए स्वीच ऑफ कर दें। इसके बाद दोबारा इसे स्वीच ऑन कर दें। ऐसा करने के वाई-फाई मॉडम की कनेक्टिविटी रिफ्रेश होने से बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। इसके बाद भी इंटरनेट स्लो चल रहा है या फिर कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है तो इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना चाहिए। आपको बैकएंड से इंटरनेट सर्विस को रिफ्रेश करवाना होगा। WiFi मॉडम या राउटर में दिक्कत को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर सही कर सकता है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.