- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में ऑनलाइन भुगतान का चलन बढ़ता जा रहा है। हालांकि बहुत से लोगों से गलत नंबर पर यूपीआई पेमेंट हो जाता है। ट्रांज़ैक्शन पूरा होने के बाद ही पता चलता है कि जिसे भुगतान करना होता है उसके स्थान पर किसी दूसरे के खाते में ये राशि चली गई है। अगर आपके साथ भी ऐसा जा हो जाता है तो घबराने की जरूरी नहीं है।
आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत अगर यूपीआई पेमेंट गलत नंबर पर हो जाता है, तो आपको तुरंत एनपीसीआई के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत करनी चाहिए। ऐसा किए जाने पर पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके लिए आपको एनपीसीआई के टोल-फ्री नंबर 1800-120-1740 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवानी होगी। वहीं बैंक ब्रांच में जाकर भी लिखित शिकायत कर सकते हैं। बैंक इस संबंध में मदद नहीं करता है तो https://rbi.org.in/Home.aspx पर बैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
PC: paytm
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें