- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आप डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm का यूज करते हैं तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि Paytm ने अपने यूजर्स के लिए दो शानदार फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसके माध्यम से अब पैसे का लेन-देन पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। अब डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm में यूजर यूपीआई पेमेंट के लिए फेस आईडी या फिंगरप्रिंट का उपयोग कर सकते हैं। वहीं लोग एटीएम से बिना कार्ड के कैश भी निकाल सकते हैं। आरबीआई के 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियमों के तहत Paytm की ओर से ये अपडेट किया गया है। आरबीआई के नियम के तहत हर डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है।
पेटीएम के इस नए फीचर के बाद यूजर्स को हर बार यूपीआई पिन डालने की आवश्यकता नहीं होगी। लोगा मोबाइल के फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से ही पेमेंट को कन्फर्म कर सकेंगे। ये फीचर Android और iPhone दोनों में उपयेागी है। पेटीएम के इस नए फीचर के तहत एक बार में अधिकतम 5,000 रुपए तक का ही भुगतान हो सकता है। वहीं विशेष बात ये है कि यूजर चाहें तो वे पहले की तरह यूपीआई पीन उपयोग भी जारी रख सकते हैं।
कार्डलेस एटीएम विदड्रॉल को भी सपोर्ट करना शुरू
वहीं पेटीएम की ओर से कार्डलेस एटीएम विदड्रॉल को भी सपोर्ट करना शुरू कर दिया गया है। ऐसा होने से एटीमए से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। यूजर्स केवल एटीएम स्क्रीन पर दिखने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करके, फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या यूपीआई पिन के जरिए कैश निकाल सकते हैं।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें