- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ते तापमान से त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है। इसी वजह से लोगों को टैनिंग, इरीटेशन, जलन, पसीने से होने वाले दाने और रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आज हम आपको एक घरेलू फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इसके लिए एलोवेरा और पुदीना फेस पैक बहुत ही उपयोगी साबित होगा। एलोवेरा स्किन को गर्मी से राहत पहुंचाने और पुदीना ठंडक प्रदान करता है। इसी कारण तो पुदीने की पत्तियों को पीसकर एलोवेरा जेल में मिलाकर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा दें। इसके बाद अपना चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको एक्ने और जलन से राहत मिलेगी। वहीं चेहरे पर गजब का निखार भी आएगा। आपको आज ही इस फेस पैक का उपयोग कर लेना चाहिए।
PC: onlymyhealth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें