- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहक है। बीएसएनएल द्वारा अब एक बड़ा कदम उठाने की तैयार की जा रही है। इसने अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, बीएसएनएल ने अब CNAP यानी कॉलर नेम प्रेजेंटेशन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस नए फीचर की टेस्टिंग कुछ टेलीकॉम सर्किल में प्रायोरिटी बेसिस हो रही है।
इस फीचर के आने के बाद बीएसएनएल ग्राहकों को अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स के लिए Truecaller की ज़रूरत नहीं होगी। इस फीचर के बाद सामने वाले व्यक्ति का नाम स्क्रीन पर आ जाएगा। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने सर्विस को अनजान नंबरों से आने वाले फ्रॉड और स्कैम कॉल्स की पहचान करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को CNAP सर्विस रोल आउट करने के निर्देश दिए थे।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें