Tech Tips: बिना नेटवर्क के भी BSNL यूजर्स को मिलेगी कॉलिंग की सुविधा, इस सेटिंग को कर लें ऑन

Hanuman | Saturday, 21 Mar 2026 01:36:14 PM
Tech Tips: BSNL Users Can Access Calling Facilities Even Without Network Coverage—Simply Enable This Setting

इंटरनेट डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड यूजर्स को अब कॉलिंग के लिए बेसमेंट, ऑफिस, घरों या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी नेटवर्क की समस्या का सामना नहीं करना पड़गा। बीएसएनएल की ओर से अपने यूजर्स के लिए एक तरीका बताया गया है। इसके लिए यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज और सिम कार्ड बदले नेटवर्क की समस्या से निजात पा सकेंगे। बिना सिग्नल वाले एरिया में भी कॉलिंग की सुविधा लेने के लिए यूजर्स को फोन में VoWiFi सर्विस को इनेबल करना होगा।

बीएसएनएल की ओर से इसी साल की शुरुआत में अपने ग्राहकों के लिए VoWiFi सर्विस लॉन्च की गई थी। VoWiFi यानी वॉइस ओवर वाईफाई बीएसएनल एक ऐसी सर्विस है, जिसमें ग्राहक घर या ऑफिस में लगे वाईफाई का उपयोग कर बिना नेटवर्क वाले जोन में भी कॉलिंग सर्विस का आनंद ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए मोबाइल VoWiFi सर्विस कम्पैटिबल होना चाहिए। इन दिनों लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन में ये सुविधा मिल रही है। आपके फोन में भी ये सुविधा जरूर होगी।

इस प्रकार सर्विस को करें इनेबल

- सबसे पहले यूजर्स को फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।

- अब नेटवर्क एंड इंटरनेट वाले ऑप्शन में जाएं।

- यहां ऑपरेटर का नाम सिम के सामने दिख जाएगा।

- इस पर टैप कर अगले विंडो में जाएं।

- यहां WiFi Calling या VoWiFi का ऑप्शन नजर आएगा।

-अब आपको इस पर टैप करके टूगल को ऑन कर देना होगा।

-ऐसा होने पर आप नो या लो नेटवर्क वाले एरिया में भी बिना किसी रुकावट के कॉलिंग की सुविधा ले सकेंगे।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.