- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। साइबर अपराधी ठगी के नए-नए फार्मूलें इजाद करते रहते हैं। अब उनकी नई चाल का खुलासा हुआ है। भारतीय साइबर क्राइम कंट्रोल विंग I4C ने इस संबंध में यूजर्स को सतर्क कर दिया है। I4C की ओर से यूजर्स को जारी चेतावनी के तहत साइबर अपराधी Hi Dear के नाम से मैसेज करते हैं और फिर संबंधित व्यक्ति का बैंक अकाउंट को खाली हो सकता है। खबरों के अनुसार, I4C साइबर दोस्त ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि पेमेंट वाला हर अलर्ट सही नहीं होता है।
पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि यूजर्स गलती से नकली पेमेंट वाले मैसेज को सही मानकर पेमेंट करते हैं तो उनके बैंक डिटेल्स हैकर्स तक पहुंच जाते हैं और फिर उनका अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है। I4C ने अब फोटो के माध्यम से बता दिया कि किस प्रकार से असली और नकली पेमेंट अलर्ट की पहचान की जाए। साइबर दोस्त ने जानकारी कि अपराधी Netflix पर पेमेंट डिटेल्स को अपडेट करने वाले फर्जी मैसेज डाले जाते हैं, जिसमें 'Hi Dear' के नाम से मैसेज आता है। जिसमें कहा जाएगा कि आपका अकाउंट होल्ड हो गया है। पेमेंट डिटेल्स को अपडेट करें। इसके बाद हैकर्स के पास आपकी बैंकिंग डिटेल्स मिल जाएगी और अकाउंट खाली हो सकता है।
इस प्रकार करें पहचान
आपको बता दें कि नकली मैसेज में आपको हमेशा 'Hi Dear' करके संबोधित किया जाएगा। दूसरी ओर असली मैसेज में आपके नाम से संबोधित किया जाएगा। वहीं, यूआरएल की लिंक में भी बड़ा अंतर नजर आएगा। असली URL हमेशा https:// से शुरू होते हैं और उसमें आपको स्पेलिंग मिस्टेक नहीं मिलेगा। वहीं, नकली URL में आपके https:// नहीं मिलेगा क्योंकि ये सिक्योर वेबसाइट्स नहीं होते हैं।
PC: rostrumlegal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें