- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप का उपयोग बड़ी संख्या में लोगों द्वारा किया जाता है। ये लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें कई शानदार फीचर दिए गए हैं। क्या आपको प ता है कि एक ही फोन पर दो व्हाट्सऐप भी चलाए जा सकते हैं।
अगर आपका फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है, तो आप ऐसा कर सकते हैं। एक ही फोन में दो व्हाट्सऐप चलाने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर और 'डुअल ऐप्स' या 'ऐप क्लोन' फीचर को ऑन करना होगा।
इससे आपको एक ही फोन पर दो WhatsApp ऐप्स चलाने की सुविधा मिल जाएगी। ऐसा होने पर आपको दो व्हाट्सऐप के लिए अलग-अलग फोन रखने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप आज के समय में व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी हो चुका है। प्रत्येक फोन में ये जरूर ही मिल जाएगा।
PC: economictimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें