- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी वजह से कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की कमी और डिलीवरी में देरी की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बुक करवाने के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
ऐसे में लोगों के लिए यह जानना बहुत ही जरूरी हो गया है कि उन्होंने जो गैस सिलेंडर बुक किया है, वह आखिर कब तक उनके घर पहुंचेगा। बहुत ही कम लोगों को पता है कि मोबाइल से गैस सिलेंडर की डिलीवरी काक ट्रैक किया जा सकता है। सिलेंडर की डिलीवरी मोबाइल से रियल टाइम में ट्रैक हो सकती है।
आजकल लगभग सभी गैस कंपनियां की ओर से इस संबंध में मोबाइल ऐप्स दिए गए हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद “My Booking” या “Track Cylinder” ऑप्शन पर जानकर आप सिलेंडर का पूरा स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसमें बुकिंग डेट, डिस्पैच और डिलीवरी अपडेट आपको मिलेगा। इससे आपको बता भी चल जाएगा कि आपका सिलेंडर बुक हो चुका है वह आपको कम मिलेगा।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें