Tech Tips: मोबाइल फोन में रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, कर लें ये सेटिंग्स

Hanuman | Friday, 17 Apr 2026 01:21:22 PM
Tech Tips: Internet Will Run at Rocket Speed ​​on Your Mobile Phone—Adjust These Settings

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में फोन में इंटरनेट होना लोगों की जरूरत हो गया है। इटरनेट स्लो होने के कारण लोगों को कई प्रकार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके सारे काम रुक जाते हैं। आप हम आपको कुछ सेटिंग्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें बदलाव कर आप फोन में रॉकेट सी स्पीड से इंटरनेट पा सकेंगे।  

फोन में कैशे मेमोरी भरने के कारण मोबाइल फोन की स्पीड धीमी हो जाती है। इसी कारण अपने मोबाइल फोन पर तेज इंटरनेट स्पीड प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से कैशे क्लियर कर दें। वहीं फोन की नेटवर्क सेटिंग के कारण भी इंटरनेट धीमा हो जाता है।

फोन के कनेक्शन को तेज करने के लिए अपनी नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना चाहिए। बैकग्राउंड में बहुत सारे ऐप्स खोलने से भी इंटरनेट स्पीड कम होती है। इसी कारण आप रैम खाली करने और अपनी इंटरनेट स्पीड बेहतर करने के लिए उन ऐप्स को बंद कर दें जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.